फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। शुक्रवार की रात चोरों ने मुनीमपुर कलां में एक घर में नकब लगाकर 63 सौ रुपये नगद व लगभग डेढ़ लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुनीमपुर कला निवासी शकील मोहम्मद के घर शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोला और नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित शकील मोहम्मद ने बताया कि चोर घर में नकब लगाकर दाखिल हुए और घर में रखा सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब सभी सोकर उठे तो देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा है और दीवार में नकब लगी है।
उन्होंने बताया कि पास के ही खेत में बक्सा टूटा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे 6300 रुपये व जेवर ले गए। उन्होंने बताया कि खैरीघाट थाने पर तहरीर दे दी है। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें