फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे हाथ-पैर बंधा युवक पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र के टेंडवामहंत मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक युवक हाथ-पैर बंधा बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। लोगों ने युवक को अस्पताल भिजवाया। होश में आने के बाद युवक ने अपने भाई और भाभी पर हाथ-पैर बांध कर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फखरपुर थानाक्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर टेंडवामहंत मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक युवक दोनों हाथ और पैर बंधा बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह व थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सभी सीएचसी पहुंचे और युवक से बात की। होश आने पर युवक ने अपने सौतेले भाई व भाभी पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध कर पीटने के बाद फेंक दिया।
थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की रानीपुर थाने से संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी ली गई। युवक की पहचान रानीपुर थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी कुल्लन ऊर्फ निसार अली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 2020 में फखरपुर थाने से बकरी चोरी के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि युवक के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें