फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलखिलाया बाजार, 65 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
22 बीएचआर 19 - बहराइच में शनिवार को धनतेरस के अवसर पर गहनों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लंबे समय से खरीदारों की बेरुखी से जूझ रहे बाजार शनिवार को धनतेरस पर गुलजार नजर आए। लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। ज्वैलरी, कार, बाइक, कपड़े, मोबाइल व बर्तन समेत अन्य दुकानों पर खासी रौनक दिखी। देर रात तक खरीदारी चलती रही। धनतेरस के अवसर पर लगभग 65 करोड़ का कारोबार हुआ है। यह आंकड़ा बीते साल के मुकाबले बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि, बाढ़ की मार के बावजूद इतने कारोबार से व्यापारी खुश हैं। उधर, दिनभर खरीदारों की भीड़ के चलते बाजारों में दिनभर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

ऑफर और गिफ्ट आइटमों की बौछार के चलते खरीदारों में खूब उत्साह दिखा। दुकानें दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। शहर के घंटाघर बाजार, पीपल चौराहा, छावनी चौराहा, छोटी बाजार, पानीटंकी तिराहा, स्टीलगंज तालाब व सराफा बाजार में भीड़ उमड़ी रही। कोई गणेश-लक्ष्मी वाले चांदी के सिक्कों की खरीदारी करता रहा तो कोई परंपरा निवर्हन के लिए सोने-चांदी के जेवरात और बर्तनों की खरीदारी करता दिखा
धनतेरस पर्व पर नये लुक के कपड़े अधिकांश लोगों की पसंद बने। कपड़ा व्यवसायी सुमित कनौड़िया ने बताया कि लोग खरीदारी में उत्साह दिखा रहे हैं। सुबह से शुरू हुई खरीदारी देर रात तक चलती रही। उन्होंने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की खरीदारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस के अवसर पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने में भी खूब रुचि दिखाई। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में लोग आगे नजर आए। श्रीराम एजेंसी के मालिक मनीष मल्होत्रा ने बताया कि ऑफर और गिफ्ट के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
धनतेरस के मौके पर विभिन्न एजेंसियों पर बाइक, कार व ट्रैक्टर की बिक्री भी हुई। बाइक एजेंसी मालिक अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि स्कूटी व बाइक की लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 25 करोड़ से अधिक की बाइक और स्कूटी की बिक्री होने का अनुमान है। ट्रैक्टर व कार की भी खरीदारी जमकर हुई।
धनतेरस पर बर्तन बाजार देर रात तक खनकता रहा। लोग छोटे से लेकर बड़े बर्तनों की खरीदारी करते रहे। शहर की बर्तन वाली गली में पैर रखने की जगह नहीं मिली। बर्तन व्यापारी टीशू ने बताया कि जनपद में लगभग 10 करोड़ तक का कारोबार हुआ है।
धनतेरस पर्व पर सराफा बाजार भी चमका रहा। दोपहर बाद शुरू हुई भीड़ देर रात तक चलती रही। लोगों की पहली पसंद चांदी के गणेश-लक्ष्मी की रही। कई युवा जोड़े भी गहनों की खरीददारी करते नजर आए। सराफा कारोबारी राकेश वर्मा ने बताया कि आठ से 10 करोड़ की खरीददारी हुई है।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शहर में भारी भीड़ को देखते हुए कोई घटना न हो, इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। महिला पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहीं। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि पूरे जनपद में सुरक्षा का खाका खींचा गया है। पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें