फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 245 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आईटीआई परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 20 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। मेले में 1248 युवाओं ने हिस्सा लिया। 408 अभ्यर्थी चयनित हुए। इनमें से 245 को नियुक्ति पत्र दिया गया। सांसद अक्षयवरलाल गोड़ ने आह्वान किया कि संघर्ष के बिना कुछ हासिल नहीं होता है। युवा हुनर को निखार कर नौकरी देने वाले बने।
विज्ञापन

विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि काम छोटा या बड़ा नहीं है, संकल्प एवं लगन से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि युवा लगातार आगे बढ़ते रहें। इस अवसर पर संजय कुमार, अर्पित कटियार, दिलीप श्रीवास्तव, दीक्षा जायसवाल, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें