फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी जगह बसाए जाएंगे भरथापुर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा पर जंगल के बीच बसे भरथापुर गांव के लोगों को दूसरी जगह विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। वहीं, वन व राजस्व विभाग ने गांव के लोगों को दूसरी जगह पर बसाने के लिए भूमि का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम डीएम व एसपी कतर्नियाघाट के नाव घाट पहुंचकर पगडंडी से भरथापुर गांव पहुंचे थे। इसके बाद यहां के लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा था। यहां के लोगों ने बताया था कि बाढ़ की वजह से हर साल दिक्कत होती है। ऐसे में उन्हें कहीं और बसाया जाए। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद शुक्रवार को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कवायद की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गांव में दो सोलर लाइट लगानेका भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें