फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों का झुंड देख मची भगदड़, पांच महिलाएं जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। धर्मापुर गांव से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को अचानक जंगली हाथियों का झुंड आ गया। इससे भगदड़ मच गई जिसमें पांच महिलाओं को मामूली चोट आई है। सूचना पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मरहम-पट्टी करने के बाद महिलाओं को घर भेज दिया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग स्थित धर्मापुर गांव निवासी बांटी, रीतू देवी, मुन्नी देवी, ज्योति व रामावती घर से पैदल रेलवे स्टेशन मुर्तिहा जा रहीं थीं। रास्ते में अचानक जंगली हाथियों का झुंड सामने आ गया। हाथियों को देखकर महिलाओं में भगदड़ मच गई। इसमें पांचों महिलाएं जख्मी हो गईं। हालांकि, इसी बीच हाथी वहां से चले गए। आसपास के लोगों की मदद से महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पाकर धर्मापुर रेंजर रवींद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें