फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद महायोजना-2031 में बदलाव की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महायोजना-2031 के तहत सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना व्यापारियों व शहरवासियों को रास नहीं आ रहा। इस संबंध में प्रशासन द्वारा मांगे गए सुझाव को लेकर प्रस्ताव के विरोध में अब तक 607 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। कारोबारियों ने विशेषतौर पर चौड़ीकरण से बड़ी संख्या में टूटने वाली दुकानों व मकानों को देखते हुए महायोजना-2031 की कार्ययोजना में बदलाव की मांग को जोर शोर से उठाते हुए चौड़ीकरण प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। इसको देखते हुए प्रशासन अब नए सिरे से सड़कों की नपाई कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की कवायद में जुटा है ताकि चौड़ीकरण के कारण मकानों व दुकानों को कम से कम नकुसान हो।
विज्ञापन

महायोजना-2031 के तहत जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं। प्रमुख तौर पर इसमें शहर की पांच मुख्य सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इस संबंध में प्रशासन द्वारा लगभग तीन माह पूर्व नोटिस भी जारी की जा चुकी है। वर्तमान योजना के अनुसार नगर के पीपल तिराहे से तिकोनी बाग चौकी तक सड़कों के चौड़ीकरण कार्य से करीब एक हजार की संख्या में दुकानों व मकानों के ध्वस्त होने की संभावना है। इससे नाराज व्यापारी खुलकर महायोजना-2031 का विरोध कर इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत घंटाघर से छावनी चौराहा, घंटाघर से गुरुनानक चौक, घंटाघर से चांदपुरा चौराहा, पीपल तिराहे से तिकोनीबाग व दरगाह क्षेत्र के नूशी क्लीनिक से मंडी समिति के गेट तक सड़कों की चौड़ाई का कार्य होना है। इसमें चांदपुरा चौराहे से घंटाघर व पीपल तिराहे से लेकर तिकोनीबाग का क्षेत्र मुख्य बाजार के अंतर्गत आता है।
शासन की ओर से भेजी गई महायोजना- 2031 में अन्य स्थानों पर 15 मीटर तक व पीपल तिराहे से तिकोनीबाग तक 30 मीटर तक सड़कें चौड़ी करने का प्रस्ताव है। इसका प्रतिकूल प्रभाव सीधे तौर पर रोजगार से जुड़े हजारों लोगों पर पड़ेगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो जाएगा। इसके दृष्टिगत ही व्यापारी वर्ग शुरू से ही योजना के तहत चौड़ीकरण कार्य का विरोध कर रहा है। व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए ही प्रशासन अब चिन्हित सड़कों को नए सिरे से नाप कर इसकी रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके तहत सड़कों की माप जोख का कार्य भी नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय के नेतृत्व में शुरू हो गया है। मंगलवार की रात से बुधवार शाम तक तीन सड़कों की नपाई का कार्य पूरा भी हो चुका है। योजना में शामिल सभी सड़कों की नपाई कर इसकी रिपोर्ट सीधे डीएम को सौंपने क बाद ही चौड़ीकरण के प्रस्ताव को संशोधित कर नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महायोजना-2031 के प्रारूप में शामिल सड़कों के चौड़ीकरण प्रस्ताव को बहराइच उद्योग व्यापार मंडल शुरू से ही नकार रहा है। व्यापार मंडल के अनुसार इसका प्रारूप 90 प्रतिशत तक त्रुटिपूर्ण व भ्रामक तथ्यों के आधार पर बना है। इसके लिए प्रारूप तैयार करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर इसे नए सिरे से तैयार कराया जाए। उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया (प्रभारी अध्यक्ष) ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अलग अलग ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बताया कि सड़कों की नए सिरे से नपाई कराने में जो तथ्य सामने आए हैं उसमें प्रारूप पुस्तिका में अंकित माप व वास्तविक चौड़ाई में काफी अंतर है। इससे यह साफ होता है कि महायोजना की आधारशिला ही पूरी तरह त्रुटिपूर्ण व भ्रामक तथ्यों पर आधारित है। इसी लिए महायोजना-2031 के तहत सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के प्रस्ताव पर अब तक कारोबारियों की तरफ से 607 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं।
व्यापारियों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के बाद डीएम के निर्देश पर चौड़ीकरण के लिए चिन्हित की गईं पांच सड़कों की पुन: माप जोख का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट डीएम जिलाधिखारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही महायोजना-31 से जुड़े प्रारूप में कुछ संशोधन व बदलाव होगा।
विज्ञापन

ज्योति राय, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें