फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी नवीनीकरण के लिए मांगा कमीशन, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। एक किसान ने केसीसी नवीनीकरण के लिए पत्र दिया था, लेकिन फील्ड ऑफिसर ने नवीनीकरण के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। इसकी शिकायत किसान ने मुख्य प्रबंधक कार्यालय चेन्नई समेत अन्य अधिकारियों से की। इस पर सोमवार को मामले की जांच करने जोनल मैनेजर शाखा पहुंचे।
विज्ञापन

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला लालन टोला निवासी एसके श्रीवास्तव किसान हैं। उन्होंने नवीनीकरण के लिए केसीसी कार्ड एक निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर को दिया था। आरोप है कि कई दिनों तक फील्ड ऑफिसर ने टालमटोल की। 14 अक्तूबर को फिर मिले तो 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगा। इस पर किसान ने वरिष्ठ प्रबंधक से शिकायत की। एक अन्य किसान अमन कुमार ने केसीसी कार्ड बनवाया भी नहीं फिर भी उनकी मां के नाम कार्ड दिख रहा है। आरोप है कि विरोध जताने पर फील्ड ऑफिसर ने मारपीट की। दोनों किसानों ने महाप्रबंधक चेन्नई व मंडल प्रबंधक सीतापुर को शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को जोनल मैनेजर पहुंचे। उन्होंने किसान का बयान दर्ज किया। साथ ही बैंक कर्मियों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें