फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से पीईटी परीक्षार्थी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी/बौंडी(बहराइच)। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के मेंथौरा गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकप ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधीनस्थ चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने सीतापुर जा रहे एक परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ के मजरा बढ़हिनपुरवा निवासी सूर्यप्रकाश (26) पुत्र रामदुलारे अपने मित्र श्रावस्ती के एलहवा निवासी संजय मोहन के साथ शनिवार सुबह छह बजे बाइक से पीईटी परीक्षा देने सीतापुर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हरदी थाना क्षेत्र के मेंथौरा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि साथी संजय गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हरदी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही टिक्कर मारने वाली पिकप को भी कब्जे में ले लिया है। हालांकि पिकप ड्राइवर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पिकप वाहन पर बाढ़ राहत कार्य भी लिखा है। पुलिस इसी आधार पर आगे की पड़ताल कर रही है। मृतक सूर्यप्रकाश के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ बहराइच में रहकर ही पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। हादसे की खबर से मृतक सूर्यप्रकाश के घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें