बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बेल्हा बहरौली तटबंध पर हिंदूपुरवा पूरे हिंदूसिंह गांव के शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस शव का पंचनामा भरने में जुटी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी निवासी पृथ्वीराज(40) पुत्र बंसीलाल कटान पीड़ित है और ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा लोधनपुरवा में रहते है। शनिवार को वह अपने भांजे राकेश उर्फ गोगे (20) पुत्र बहोरीलाल निवासी गरेथी गुरदत्त सिंह के साथ किसी कार्य से राजी चौराहा गए थे।
शनिवार की रात घर वापस आते समय बेल्हा बेहरौली तटबंध पर हिंदूपुरवा पूरे हिंदूसिंह गांव के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर हरदी थाना प्रभारी ज्ञान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही चल रहीं है। वही सीओ माहसी जेपी त्रिपाठी भी मौके पर जांच कर रहे है।