फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने तोड़ी वन विभाग की चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाथियों के झुंड ने शुक्रवार को कतर्नियाघाट खासा उत्पात मचाया। 20 से 25 की संख्या में पहुंचे हाथियों ने वन विभाग की चौकी भी तोड़ डाली। मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। ककरहा रेंज के बेलछा बैरियर पर शुक्रवार दोपहर अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। यहीं पर वन विभाग की चौकी भी है। अचानक हाथियों ने चौकी की ओर रुख किया ओर इसे धराशायी कर दिया। यहां बना शौचालय भी तोड़ दिया। ककरहा वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड जंगल में है। इनकी संख्या बीस से तीस है। ये नेपाली हाथी बताए जा रहे हैं जो हिंसक होते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जंगल इलाके में बाढ़ का पानी भरने से बाघ व तेंदुआ भी सुरक्षित जगहों की तलाश में लगे हुए है। इसी का नतीजा है कि तीन ग्रामीणो पर भी हमला हो चुका है। एक बाघिन भी अपने तीन शावकों के साथ खेतों में सक्रिय है। ऐसे में इस समय वन्यजीव भी लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

हाथियों का झुंड नेपाल का लग रहा है। सभी रेंज में वन कर्मी लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं। राहगीरों को भी बताया जा रहा है कि सतर्क रहें।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें