फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर उड़ाया सिगरेट का छल्ला, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के एक किशोर पर उसके गांव के कुछ लोगों ने सिगरेट का छल्ला उड़ाया। विरोध करने पर उसकी धुनाई कर दी गई। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के बद्दीपुरवा निवासी सुफियान ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका 14 वर्षीय बेटा तौफीक हुसैन गांव की एक दुकान पर समान लेने गया था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। बेटे ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मटेरा थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि शिकायत पर हुुसैन अली, इबरार अली, राजा व मुजीब पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें