फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े के बट से वार कर पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा/बाबागंज(बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर बरवलिया गांव में सोमवार को बेटे ने वृद्ध पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। फावड़े के बट से इतने वार किए कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल संपत्ति विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

गंगापुर बरवलिया निवासी ठगई (82) घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बेटा सरदार उर्फ सूरज लाल (50) वहां आ धमका। दोनों में किसी बात हो लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद सरदार ने फावड़े के बट से ठगई के सिर पर कई वार किए जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सरदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ केपी सिंह ने जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि फिलहाल संपत्ति विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। फावड़े का बट लगने से ठगई के कान के पास गंभीर चोट आई थी जिससे मौत हुई है। सरदार की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों की मानें तो सरदार पिता ठगई पर बाग बेचने का दबाव बना रहा था। वह व्यापार करना चाहता था जिसके लिए पैसों की जरुरत थी। पहले भी उसकी पिता से इसी मसले पर कहासुनी हुई थी। सोमवार को बात बढ़ी तो उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें