फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से जगह इतनी कम हो जाती है कि वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ पुख्ता ट्रैफिक प्लान न होना भी जाम लगने का कारण है। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व अभियान चलाया था।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों से ठेले व खोमचे वालों को हटाकर पुराने नानपारा स्टैंड के पास पहुंचाया गया था। शहर के अन्य इलाकों में भी सड़कों की दोनों पटरियों को साफ कराया गया था। कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन फिर अधिकारी सुस्त हो गए। नतीजतन सब कुछ फिर पहले जैसा हो गया। अस्पताल चौराहा, चौक बाजार, छावनी बाजार आदि स्थान फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। यातायात प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें