फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन हुआ, पूजी गईं कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में दुर्गा नवमी का पर्व श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। घरों, मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से हवन-पूजन किया। साथ ही कन्या भोज भी कराया गया।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को शहर समेत ग्रामीणों क्षेत्रों में दुर्गानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध मरीमाता मंदिर, गुल्लावीर मंदिर, कालीमंदिर, मां सहांरिणी मंदिर, बेरिया माता मंदिर समेत कैसरगंज, पयागुपर, जरवल, विशेश्वरगंज, नानपारा, रुपईडीहा, नवाबगंज, महसी आदि स्थानों पर मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों व पूजा पंडालों में विधिविधान व मंत्रोच्चार के बीच हवनकुंड में आहुतियां डालीं। कई पूजा पंडालों में भंडारे का भी आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण कराया गया।
रिसिया के इंदिरा नानकपुरा, शास्त्रीनगर, देवीपुरा, सरस्वती नगर, गायत्री नगर, बंगलाचंक, भेसहा पटेल नगर समेत क्षेत्र के कई गांवों में दुर्गा नवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से माता की आराधना कर हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण कराया गया। मेवातीपुरा स्थित नवदुर्गा पूजा समिति गावट माता मंदिर के महामंत्री बंटी तिवारी ने बताया कि पांच अक्तूबर को दशहरे पर मेवातीपुरा स्थित पूजा पंडाल में शाम सात बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें