फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से निराश दो भाइयों को अब सीएम से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील के रमपुरवा गांव निवासी शांति देवी की एक बीघा जमीन सड़क चौड़ीकरण के लिए 2018 में अधिग्रहीत की गई थी। उनके पति नहीं हैं। आरोप है कि इसके एवज में आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। यह भूमि उनके परिवार के भरण-पोषण का एक मात्र साधन थी। वह लंबे समय तक जिला स्तरीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तंग आकर शनिवार को अपने दो बेटों को मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने लखनऊ भेज दिया। कलेक्ट्रेट परिसर से दोनों बेटों को भेजते समय उनकी आंखें नम थीं।
विज्ञापन

राहुल अवस्थी व अभिषेक अवस्थी ने बताया कि सड़क के किनारे उनकी लगभग एक बीघा भूमि थी। भविष्य में इसी जमीन पर दुकान कर वे अपनी विधवा मां के सपने साकार करना चाहते थे। 2018 में मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर पीडब्ल्यूडी ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया। इसके एवज में मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला।
इस संबंध में जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया गया। इसके बावजूद आज तक मुआवजा नहीं मिला। दो बार समिति की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन न्याय नहीं मिला। सर्किल रेट पर भूमि का मुआवजा लगभग 59 लाख रुपये बनता है। अब जिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं बची है इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलने निकले दोनों भाइयों को रोकने का एलआईयू के कर्मचारियों ने भरसक प्रयास किया। पहले कलेक्ट्रेट में ही समझाने का प्रयास किया। इसके बाद केडीसी व गोलवाघाट पर भी दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। शनिवार शाम तक दोनों फखरपुर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें