फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल से वार कर पिता ने ले ली बेटे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के बर्दिया जिले में गुरुवार की रात एक पिता ने किसी बात पर नाराज होकर अपने बेटे पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में बेटे को अस्पताल पहुंचाकर पिता मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल बेटे की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय बर्दिया के सूचनाधिकारी हिकमत बहादुर बोहरा ने बताया कि बारबर्डिया नगर पालिका वार्ड नंबर 11 विजयनगर के 45 वर्षीय लौरंगलाल थारू ने अपने 20 वर्षीय पुत्र विवेक चौधरी के पेट में बियर की बोतल से वार कर दिया। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद वह अपने पुत्र को इलाज के लिए एक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए वह मौके से फरार हो गया। अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फरार आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें