फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडालों में भजनों की गूंज, मंदिरों में लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से रात तक भक्तों की कतारें लग रही हैं। पूजा पंडालों में भी माता के दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त आ रहे हैं। सुबह-शाम आरती के साथ ही भजनों की धुन पर भक्त थिरकते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिरों व पूजा पंडालों में देर रात भीड़ उमड़ती रही। प्रसिद्ध श्रीसिद्धनाथ मंदिर, मरीमाता मंदिर, संहारिणी देवी मंदिर, गुल्लावीर मुंदिर, बेरिया माता मंदिर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। जिले के 1500 पूजा पंडालों में भोर व रात में श्रद्धालुओं की ओर से आरती की गई। माता के गीतों व भजनों की धुन पर भक्त झूमते रहे। रिसिया में तुला मझौव्वा कारीजोत गांव स्थित माता दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जासवाल आदि मौजूद रहे। नवाबगंज कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में भी पूजा-अर्चना की। कस्बा क्षेत्र के 64 स्थानों पर सजाए गए पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कैसरगंज, जरवलरोड, नानपारा, रुपईडीहा, महसी, मिहींपुरवा, मटेरा, पयागपुर व विशेश्वरगंज में भी नवरात्रि की धूम रही। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें