फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कर पता लगाएंगे, किन लोगों को भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की 42 ग्राम पंचायतों में गेटवे की अनदेखी कर भुगतान करने के मामले की विभागीय जांच करवाई जाएगी। इसकी भी जांच कराई जाएगी कि किन लोगों को भुगतान किया। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए शासन ने गेटवे के जरिए भुगतान की व्यवस्था की है। इसके बावजूद जिले की 42 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों ने गेटवे का इस्तेमाल किए बिना सीधे भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

इससे जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय खासे नाराज हैं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही तीन लाख से अधिक भुगतान करने वाले चार सचिवों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। डीपीआरओ ने बताया कि किन लोगों को भुगतान किया गया इसकी जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें