फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव बुधवार को तालाब में मिला। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा भोपतपुर गांव निवासी रामनिवास (30) तीन दिन पहले लापता हो गया था। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार को युवक का शव खैैरीघाट थाना क्षेत्र के सोहबतिया गांव के पास स्थित तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें