फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से घर-घर जाकर लगा रहे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। विकासखंड, कैसरगंज के जलभराव वाले क्षेत्रों में नवजात व गर्भवती के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने नाव से घर-घर जाकर टीकाकरण किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सरयू का पानी घुस गया है। निचले स्थानों पर बसे गांवों में अब भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में टीकाकरण प्रभावित न हो इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी नाव से घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहे हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत रेवली व गोड़हिया नंबर एक में एएनएम बबिता व वंदना व गोड़हिया नंबर दो में स्वास्थ्य कर्मी संजू ने टीकाकरण किया। ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन में एएनएम मीना कुमारी व विनीता ने नाव से घर-घर जाकर टीकाकरण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैदी से कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें