फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के झांसे में आकर बिहार पहुंच गईं दो नाबालिग छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों छात्राओं को बिहार के दो युवकों ने शादी का झांसा देकर अपने पास बुला लिया था। दोनों छात्राओं के साथ बिहार से नेपाल जाने के लिए बहराइच पहुंचे तो पुलिस ने दबोच लिया। दोनों छात्राएं भी सकुशल मिल गईं। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय दो छात्राएं 14 सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन दोनों न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर लौटीं। काफी खोजबीन के बाद परिवारवालों ने दोनों छात्राओं के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों छात्राओं की फेसबुक पर बिहार के दो युवकों से दोस्ती हो गई थी। चैटिंग के दौरान युवकों ने शादी का झांसा देकर दोनों को बिहार बुला लिया। इसके बाद छात्राओं के कहने पर दोनों युवक बिहार से नेपाल जाने के लिए निकले। सूचना मिलते ही झिंगहाघाट बस अड्डे से दोनों अपहरणकर्ताओं को दबोचा लिया गया। दोनों छात्राएं भी मिल गईं। अपहरणकर्ताओं की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के हनुमान नगर गांव निवासी सुलेंद्र कुमार चौपाल व मधुबनी जिले के मठानूर थाना क्षेत्र निवासी अजय चौपाल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें