फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल का शेड अधूरा देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के ग्राम सोहरियावां स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का डीएम ने शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान कैटल शेड अपूर्ण मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही तीन दिन में काम पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, इस लापरवाही को लेकर खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में कैटल शेड की दीवारें तो खड़ी मिलीं, लेकिन टिन शेड नहीं दिखा। इस पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बीडीओ को निर्देश दिया कि तीन दिन में टिन शेड लगवा दें। पशु चिकित्साधिकारी, पयागपुर डॉ. बीएन त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि यहां 89 निराश्रित गोवंश हैं जिनमें 26 नर व 63 मादा हैं। डीएम ने उन्हें निर्देश दिया कि मानक के हिसाब से पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जाय। वहीं, आश्रय स्थल की हरियाली व पौधरोपण को लेकर डीएम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने उपलब्ध भूमि पर और छायादार पौधे रोपने के निर्देश दिए। नैपियर घास की बोआई के लिए तैयार भूमि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ गोवंश को चारा भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें