फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना फखरपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाला युवक शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महिला ने कुछ दिन पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि लगभग तीन माह पूर्व वह जिला मुख्यालय इलाज कराने गई थी। दवा लेने के बाद लौटते समय रोडवेज बस अड्डे पर उसे अपने ही गांव का एक युवक मिल गया था।
विज्ञापन

युवक ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। चार सितंबर को युवक ने बहराइच चलने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान सरफुद्दीन पुत्र नसीमुद्दीन निवासी ग्राम मोहनलालपुरवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें