फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ पकड़े गए युवक को दस साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) बृहस्पतिवार को एक अभियुक्त को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

एनसीबी के अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनसीबी व एसएसबी की टीम ने 17 अगस्त, 2016 को रुपईडीहा से कमल प्रसाद शर्मा को साढ़े तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय के न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश ने कमल प्रसाद शर्मा को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें