फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। खेत में काम करने गई महिला टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के परिवारवालों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते लखनऊ-बहराइच हाईवे जाम कर दिया। इन लोगों का कहना था कि बुधवार रात सूचना देने के बावजूद तार दुरुस्त नहीं किया गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ व दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के कदियापुर मूसेपट्टी गांव निवासी सीतापति (48) पत्नी मिलन यादव बृहस्पतिवार की सुबह खेत में घास काटने गई थी। बुधवार देर रात हुई बारिश में खेत से निकला बिजली का तार टूट कर गिर गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी थी, लेकिन कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। सप्लाई भी बंद नहीं की गई। इसी वजह से सीतापति घास काटते समय टूटे तार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
इसके बाद महिला के परिवारवालों व ग्रामीणों ने शव रखकर बहराइच-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। ये लोग बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों केे खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कैसरगंज एसडीएम महेश कुमार कैथल, कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह व बौंडी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। उधर, करीब एक घंटे लगे जाम की वजह से हाईवे के दोनों तरफ दो किमी. लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र में तार टूटने की सूचना जेई विजय तिवारी को मिली थी। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद करवा दी गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
- सुनील कुमार दूबे, एसडीओ, फखरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें