बहराइच। कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे स्थित तालाब में एक युवक अपनी जान बचाने के लिए कूद गया। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम कुछ मोहल्लेवासियों ने उसके बच्चा चोर होने की अफवाह उड़ा दी। इससे युवक डर गया और भागने लगा।
इसके बाद वह तालाब में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तालाब से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। चोट लगने के कारण अस्पताल लाया गया है। उन्होेंने बताया कि फिलहाल मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।