फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूलता मिला जूनियर इंजीनियर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अगैया (बहराइच)। एसएसबी मुख्यालय स्थित एफएम कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच करने की बात कह कर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय अगैया परिसर में एफएम कार्यालय है। एफएम कार्यालय में शहर के केवनागंज निवासी ज्ञान शर्मा (51) बतौर जूनियर इंजीनियर तैनात थे। उनका शव बुधवार देर शाम कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी हैं। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर नानपारा पुलिस पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया।
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई। नानपारा पुलिस ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई कर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई होगी। उधर, इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही हैं। लोगों का कहना है कि ज्ञान काफी मिलनसार व्यक्ति थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें