फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 मकानों व दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। रायबोझा में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बने 48 मकानों व दुकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। संबंधित लोग नोटिस देने के बावजूद कब्जे नहीं हटा रहे थे। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील के रायबोझा में कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से मकानों व दुकानों का निर्माण करा लिया था। इन लोगों को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। बुधवार को बुलडोजर के साथ पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने निर्माण को ढहा दिए।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में साबिर खां, सादिक, मोबिन, रामकरण, जुबेर अहमद, प्रधान, बरसाती आदि शामिल हैं। अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड, नानपारा विनय कुमार ने बताया कि कई बार कब्जे हटाने की नोटिस देने बाद भी ये लोग जमीन खाली नहीं कर रहे थे। इसी वजह से बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स व प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें