फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकत्री में चले लात-घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। काशीजोत गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकत्री के बीच विवाद हो गया। कुछ देर कहासुनी के बाद दोनों में लात-घूसे चलने लगे। वहां मौजूद शिक्षकों ने दोनों को शांत कराया। बाद में सहायिका ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय काशीजोत में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी व सहायिका कुसुम के बीच सोमवार को समय से विद्यालय न आने को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच दोनों में मारपीट होने लगी। कार्यकत्री व सहायिका ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षकों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कुसुम ने कार्यकत्री ऊषा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें