बहराइच। शिवपुर बाजार स्थित एक घर से पुलिस को 2250 पुड़िया में भरा बारूद बरामद हुआ है। इसका इस्तेमाल पटाखा बनाने के लिए किया जाना था। मौके से एक शख्स को भी पकड़ा गया है। उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शिवपुर बाजार के एक घर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे तैयार करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने मौके से एक बोरी में भरी 2250 पुड़िया व दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुड़ियों में बारूद भरा था जिसका इस्तेमाल पटाखे बनाने में किया जाना था। वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवपुर बाजार निवासी अमरचंद पोरवाल के रूप में हुई है। उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।