फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती को बेचने जा रहा तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाली युवती को बेचने के लिए अहमदाबाद ले जा रहा मानव तस्कर एसएसबी व देहात संस्था की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ गया। दोनों से अलग-अलग बातचीत के बाद सामने आया कि युवती को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कराने का झांसा दिया गया था। एसएसबी ने मानव तस्कर को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, युवती को नेपाल की पीआरसी संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

देहात संस्था के रुपईडीहा शाखा इंचार्ज हसन फिरोज ने बताया कि संस्था के प्रतिनिधि नीरज ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें रुपईडीहा सब्जी मंडी के पास एक नेपाली युवती के साथ दो युवक दिखे। संदेह होने पर वह पूछताछ के लिए करीब पहुंचे तो एक युवक भाग गया। इसके बाद उन्होंने एसएसबी के रुपईडीहा इंचार्ज को जवानों के साथ मौके पर बुला लिया। युवक व युवती को पूछताछ के लिए बीओपी एसएसबी कैंप लाया गया। हसन फिरोज ने बताया कि युवती नेपाल के बर्दिया जिले की है।
उम्र 18 साल है। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कराने का झांसा दिया गया था। साथ ही एक लाख रुपये का लालच भी मिला था। वहीं, युवक ने पूछताछ में बताया कि वह युवती को शादी करने के लिए अहमदाबाद ले जा रहा है। वह अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। दोनों से अलग-अलग बातचीत के बाद सामने आया कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमाडेंट सौरभ रंजन ने बताया की मानव तस्कर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती को नेपाल की पीआरसी संस्था को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें