फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सेल्फी के लिए लगाई छलांग, सरयू में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गिरिजापुरी बैराज घूूमने पहुंचे युवक ने सेल्फी के लिए सरयू पुल से रेलवे लाइन के बीच छलांग लगा दी। दोनों के बीच की दूरी अधिक होने की वजह से वह नदी में गिरकर डूब गया। उसके साथियों ने सूचना पुलिस व परिवारवालों को दी। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर को नदी में उतारा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया बाजार निवासी कृष्ण कुमार सिंह (35) दोस्तों के साथ रविवार को गिरिजापुरी बैराज घूमने गए थे। इस दौरान कृष्ण कुमार ने सेल्फी के लिए सरयू पुल से रेलवे लाइन के बीच छलांग लगा दी। पुल व रेलवे लाइन के बीच की दूरी अधिक होने के कारण वह नदी में गिर गए। यह दृश्य देखकर उनके दोस्त घबरा गए। नदी में पानी काफी होने की वजह से किसी की बचाने की हिम्मत नहीं हुई और कृष्ण कुमार डूब गए। दोस्तों ने हादसे की जानकारी पुलिस व उनके परिवारवालों को दी। मौके पर पहुंचे सुजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गोताखोरों को बुलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी गई है। हालांकि, अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें