फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भाजपा नेता पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर कार्रवाई, पार्टी से किया गया निष्कासित, गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2022 05:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

नाबालिग लड़की ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर सत्ता का इतना दबाव है कि जिले में उसकी बात नहीं सुनी जा रही है। जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैम! मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। भाजपा नेता का दबाव इतना था कि रिसिया थाने में मेरा मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। लखनऊ में भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था तो वहां एफआईआर दर्ज करवाने के बाद विवेचना के लिए यहां आए हैं। इतना दबाव है कि जीना दुश्वार हो गया है। कल हम लोग विवेचना के लिए जा रहे थे तो दोनों पीछे लगे रहे। मेरे साथ बीजेपी के नेता ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। मुझे न्याय दिला दीजिए। ये बातें रोते हुए एक नाबालिग लड़की ने एमएलसी से कहीं। एमएलसी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष हरी गुप्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसकी घोषणा भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम करण केजरीवाल ने की। मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड गुरुवार को अपने आवास पर एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ पहुंची। उसने एमएलसी से कहा कि बीजेपी नगर उपाध्यक्ष हरि गुप्ता व साथी पवन पाल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मीडिया से पीड़िता ने कहा कि सत्ता का दबाव इतना रहा कि जिले में व्यथा नहीं सुनी गई।

पीड़िता ने बताया था कि लखनऊ में भी दुराचार किया गया इसलिए वहां कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की बुआ के मुताबिक, एमएलसी से कहा है कि हम लड़की को लेकर कहां जाएं। नेता के दबाव में सुनवाई नहीं हो रही है। कोई मदद नहीं करेगा तो तेल डालकर खुद को जला लेंगे। वहीं, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया, पीड़िता सांसद के आवास पर आई थी। मैं प्रेस कांफ्रेंस के बाद बाहर निकल रही थी उसी समय उसने व्यथा सुनाई। मैंने सांसद को बताने का आश्वासन दिया है। वहीं, मामले में हरि गुप्ता का कहना था कि उन्हें फंसाया जा रहा है सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें