फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां ने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस, जांच शुरू

Sat, 20 Aug 2022 11:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुही गांव में मां ने अपने दो बच्चों के साथ कमरा बंद कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जांच की।

विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के धनुही गांव निवासी शकील अहमद गांव के चौकीदार हैं। शुक्रवार को उनकी बहू 28 वर्षीय खुशबुनिया ने अपने पांच वर्षीय बेटे रिजवान व तीन वर्षीय बेटी आसिफा के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शकील को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे शकील ने खिड़की से देखा कि कमरे में दो बच्चों के साथ बहू का शव फंदे से लटक रहा है।

शकील ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ पयागपुर राजीव सिसौदिया व थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश करने के बाद शव उतरवाए गए। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पति बाहर कमाता है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें