फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट/फखरपुर (बहराइच)। खैरीघाट व फखरपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील महसी अंतर्गत थाना हरदी की ग्राम पंचायत मैकूपुरवा में श्रवण कुमार (25) ने गुरुवार की देर रात घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

युवक की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई थी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पत्नी बिलख पड़ी। हरदी थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, थाना क्षेत्र फखरपुर के सिंगाही गांव निवासी मोनू (20) ने गांव में लगे जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोनू के पिता नूर मोहम्मद ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें