फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हजरत इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत की याद में निकलने वाले सातवें मुहर्रम का जुलूस 6 अगस्त को रात आठ बजे निकलेगा। जुलूस में मुख्य आकर्षक का केंद्र दुलदुल होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक फिदा अब्बास ने बताया कि 6 अगस्त से जुलूसों का सिलसिला नमाज मगरिब के बाद से शुरू हो जाएगा। अंजुमन फनाफिल हुसैन अपना अलम व जुलफिकार का जुलूस इमामबाड़ा नवाब साहब से निकालेंगे। जबकि अंजुमन कासिमयां रजिस्टर्ड अपना अलम का जुलूस जाफर मेंहदी जाफरी के इमामबाड़े से निकालेंगे। इसके अलावा कदीम अंजुमन अपना अलम का जुलूस मुंशी मुनव्वर अली के घर से निकालेंगे।
अब्बास ने बताया कि जुलूस शहर के काजीपुरा, मुस्लिम मुसाफिर खाना, कबाबचीगली, सराफा बाजार वाली गली, हनुमान मंदिर से होकर चौक घंटाघर, पीपल तिराहा होते हुए दुलदुल हाउस पहुंचेगा। यहां एक मजलिस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 40 गैस की रोशनी के बीच दुलदुल बरामद होगा। फिदा अब्बास ने बताया कि जुलूस के दौरान जंजीरी मातम बच्चे, बूढ़े व नौजवान करेंगे। जुलूस का समापन रात दो बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें