फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 66.32 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/ गायघाट/हुजूरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत गुरुवार की सुबह सात बजे से ग्राम प्रधान के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक चारों पदों के लिए 66.32 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिवपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरा कला के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 180 मतदाताओं में से 134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कैसरगंज की ग्राम पंचायत नकौड़ा में प्रधान पद के लिए हुए मतदान में मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। सुबह 11 बजे तक मतदान में तेजी दिखी और 46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। शाम पांच बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 77.89 प्रतिशत हो गया। नकौड़ा में 1624 मतदाताओं में से 1265 ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए हुजूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंतपुर में भी वोट प्रतिशत कम रहा।
सात बूथों पर 4769 मतदाताओं में से 2651 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां का मतदान प्रतिशत 59.78 प्रतिशत रहा। मिहींपुरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालबोझा में भी प्रधान पद के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। 1582 मतदाताओं में से 1158 ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बसंतपुर के मतदेय स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने लाउडस्पीकर पर आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें