फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन सुनने गए प्रधान के घर में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंद्रदीपा के ग्राम प्रधान के घर चोरों ने बुधवार की रात धावा बोल दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान क्षेत्र में एक स्थान पर हो रहे कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। चोरी की सूचना पर सीओ व एसओ ने निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंद्रदीपा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह भदौरिया बुधवार की शाम कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए और बक्सा व अलमारी खेत में उठा ले गए। इसके बाद खेत में ही बक्सा व अलमारी तोड़कर सोने की अंगूठी, हार, चेन व साड़ियों समेत लगभग तीन लाख का सामान ले गए। रात करीब डेढ़ बजे ग्राम प्रधान घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष हुजूरपुर व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक शर्ट, बेलचा व कटर पड़ा मिला है। इन सामानों को कब्जे में ले लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें