फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। घर में मां के साथ सो रही किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। बालिका को इलाज के लिए गोंडा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज ब्लॉक के पुरैना मोड़ निवासी 14 वर्षीय किशोरी रेनू उर्फ दन्नू मंगलवार को खाना खाकर मां के साथ सो रही थी। देर रात लगभग तीन बजे उसके पैर पर जहरीले सांप ने काट लिया। बालिका के शोर पर परिजन उठे तो देखा कि सांप किशोरी के हाथ से लिपटा है। सांप को देखकर घर में हाहाकार मच गया। परिजनों ने डंडे से सांप को हटाया और बालिका को इलाज के लिए गोंडा ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें