फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। बाजार की एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी गई। आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक लाखों का सामान राख हो गया। दुकान में रखे बिजली उपकरण, केबल, स्विच, पंखा आदि जलने से एक लाख से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जरवलरोड बाजार के सोसाइटी चौराहे पर इरफान अहमद की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने इरफान को आग लगने की जानकारी दी और आग बुझाने में लग गए। दुकान संचालक इरफान अहमद ने बताया कि तत्काल बिजली विभाग को फोन कर बिजली काटने को कहा गया। बिजली कटने के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें