फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। राघवजोत रमवापुर गांव में पति ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पत्नी को पीटकर मार डाला। इसके बाद मायके वालों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से अधजला शव उठाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पति समेत तीन लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के धमबोजी गांव निवासी कृपाराम ने अपनी 32 वर्षीय बेटी ऊषा देवी का विवाह का 18 साल पहले रिसिया थाना क्षेत्र के राघवजोत रमवापुर गांव निवासी राम उदित के बेटे महेश कुमार के साथ की थी। बाद में दोनों के तीन बेटियां व एक बेटा हुआ। मायकेवालों का आरोप है कि दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार की रात महिला को उसके पति ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीट दिया। आरोप है कि इतनी पिटाई की गई कि महिला की मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए बिना किसी को सूचना दिए मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी बीच किसी ने सूचना मायके वालों को दे दी। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव दलबल के साथ पहुंचे और जलती चिता से शव निकलवा लिया। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
ससुरालीजनों का कहना है कि घरेलू बात को लेकर सोमवार की रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वाले अब तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- इंद्रजीत यादव, रिसिया थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें