फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट व रामगांव थाने की संयुक्त टीम ने ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। चोरी की 11 बाइक बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नंबर प्लेट बदलकर नेपाल समेत अन्य स्थानों पर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी केशव चौधरी ने बताया कि खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव व रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दो बाइक पर चार युवक आते दिखाई पड़े। टीम ने रोका तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करते हुए चारों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि वे गाड़ी चोरी कर बेचने का काम करते हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ और बाइक बरामद की गईं।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान ढकिया गांव निवासी राजकुमार, माझादरियाखुर्द गांव निवासी बलराम यादव, तिगड़ा गांव निवासी अमर सिंह व वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई। सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलते हैं और चेचिस नंबर मिटाने का प्रयास करते हैं। नंबर प्लेट बदलने के बाद गाड़ी बेच देते हैं। नेपाल में भी वाहनों को बेचने का काम करते रहे हैं। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि खैरीघाट व रामगांव थाने की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें