फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव के मामले में 31 पर मुकदमा, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। केशवापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली के केशवापुर गांव में सोमवार को कासिम व शफीक बेग के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे तक पथराव होता रहा। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया जा सका था। नानपारा कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कासिम की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ व शफीक बेग की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें