फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जीवों से बचाएंगी खास आवाजें और रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल से सटी आबादी के लिए राहत भरी खबर है। वन विभाग आबादी से सटे जंगली क्षेत्र में एनाइडर डिवाइस लगाएगा जिससे हमला करने वाले जंगली जानवर आबादी की ओर नहीं आ सकें। डीएफओ ने इसके लिए शासन को लिखा है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्बेट नेशनल पार्क में लगाए गए एनाइडर डिवाइस के बेहतर परिणाम देखने के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग 551 किमी. में फैला है। यहां पर मनोहर दृश्य देखने के लिए विदेशी सैलानी भी आते है। यहां बाघ, तेंदुआ, हिरन व मगरमच्छ समेत अन्य जंगली जानवरों को देखकर पर्यटक रोमांचित होते है। जंगलों में लगातार बढ़ रही दखलअंदाजी वन्य जीवों को रास नहीं आ रही है। शायद यही कारण है कि अब धीरे-धीरे जंगल में विचरण करने वाले बाघ व तेंदुए आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। कतर्नियाघाट रेंज के 25 गांवों में मानव-वन्य जीव संघर्ष का खतरा हमेशा बना रहता है। मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए अब वन विभाग ने पहल की है। वन विभाग ने आबादी से सटे जंगली क्षेत्र में एनाइडर डिवाइस लगाने का फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनाइडर डिवाइस लगने से जंगल से सटी आबादी को राहत मिलेगी।
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि एनाइडर डिवाइस सौर ऊर्जा से चलने वाला एक ऐसा यंत्र हैं, जो रोशनी और आवाजें निकालता है। इस डिवाइस को जंगल में उन स्थानों पर लगाया जाता है जहां से जानवर निकलकर खेतों व आबादी की ओर जाते हैं। जैसे ही जंगली जानवर एनाइडर से 100 मीटर की रेंज में आता है वैसे ही रोशनी व आवाजें निकलने लगतीं हैं। ऐसे में जंगली जानवर फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि जंगल से सटे मनगौढ़िया, सेमरीघटही, झाला, पकड़िया दीवान, चंदनपुर, नौसार गुमटिहा व मधवापुर समेत 25 ऐसे गांव हैं जहां मानव-वन्य जीव संघर्ष का खतरा हमेशा बना रहता है। इन गांवों के पास एनाइडर डिवाइस लगाया जाएगा।
करीब 20 ऐसे गांव चिह्नित किए गए हैं जिनमें जंगली जानवरों के हमले अधिक होते हैं। पहले चरण में इन्हें इलाकों में यह डिवाइस लगाई जाएगी। यह डिवाइस अब तक कार्बेट नेशनल पार्क में ही लगी है। इसका परिणाम काफी अच्छा रहा है। इसी वजह से यहां भी लगाने का फैसल लिया गया है।
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट, बहराइच
बाघ व तेंदुए के हमले
वन्य जीवों के नाम 2021 2022
बाघ के हमले में मौत दो एक
बाघ के हमले में घायल शून्य एक
तेंदुए के हमले में मौत चार चार
तेंदुए के हमलेे में घायल 46 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें