फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज रोडवेज कर्मियों ने एआरएम का घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एआरएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को रोडवेज कर्मी भड़क उठे। इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की अगुवाई में एआरएम का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एआरएम के सामने ही दो कर्मियों में हाथापाई शुरू हो गई। मामले में संगठन के पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष अवधेश तिवारी की अगुवाई में संगठन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को अपने एक रोडवेज कर्मी साथी के मामले में आरएम से वार्ता करने पहुंचे थे। इसी दौरान एआरएम और संगठन के पदाधिकारियों के बीच कहा सुनी होने लगी। वार्ता के दौरान रोडवेज कर्मी एआरएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद आरएम ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरएम को अपनी व्यथा सुनाई, जिस पर आरएम ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिस पर नाराज रोडवेज कर्मी शांत हो गए। लेकिन इसी दौरान एआरएम के सामने ही दो कर्मचारियों के बीच आपस में हाथापाई शुरू हो गई।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि एआरएम के इशारे पर एक कर्मचारी ने संगठन के कर्मचारी साथी शुभम के साथ हाथापाई की। घटना मेें शुभम को चोटें आई हैं। घटना के बाद कर्मचारी संगठन की अगुवाई में कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी है। इस मौके पर मोहम्मद फहीम, हसन अस्करी, एसएम कलीम, विकास प्रजापति, प्रदुम्न तिवारी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें