फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 10500 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर नगर पालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बीस किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 10500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की रोकथाम को लेकर नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शनिवार को ईओ की अगुवाई में सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, सतीश यादव व राजेश कुमार की टीम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने दुकानों पर इस्तेमाल की जा रही 20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दुकान संचालकों से 10500 रुपये जुर्माने की वसूली की। ईओ ने दुकान संचालकों व नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का प्रयोग कतई न करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करता पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने नगरवासियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें