फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुर में आग से पांच मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच मकान जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों की गृहस्थी का पूरा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम गंगापुर निवासी सुभाष गौतम के कच्चे मकान में मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने बचाव के लिए गुहार लगाई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किये, लेकिन तेज हवा ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण करते हुए त्रिभुवन, धनीराम, विश्राम व रामप्रसाद गौतम के मकानों को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक चपेट में आने से सभी मकानों में रखा कपड़ा, अनाज व बिस्तर समेत गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि आग लगने से लगभग चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना तहसील कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें