फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर से सड़क तक दिनभर चला वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। तहसीलदार नानपारा के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को चैंबर से लेकर सड़क तक पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील नानपारा के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार अमरचंद वर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 20 अप्रैल से उनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया था। वकीलों ने आंदोलन तहसील अधिवक्ता संघ की अगुवाई में प्रारंभ किया था। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि तहसीलदार मुकदमों में विधि विरुद्ध व मनमाने ढंग से कार्य करते हुए वादकारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। तहसीलदार की कार्य प्रणाली से न्याय की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल ने कहा कि तहसीलदार की हठधर्मिता से न्याय प्रक्रिया बाधित हो रही है। महासचिव प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि तहसीलदार की कार्य प्रणाली न ही अधिवक्ताओं के हित में है और न ही वादकारियों के हित में है। मामले में डीएम व एसपी को पत्र भेजकर चेतावनी दी गई है कि अगर मांग नहीं मानी जाती है तो 28 अप्रैल को मार्ग जामकर प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें