फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोमानक मिले 107 स्कूली वाहन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों के निरीक्षण का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। एआरटीओ के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने विद्यालयों में जाकर वाहनों का निरीक्षण किया। अब तक 107 वाहन अधोमानक मिले हैं। इनसे संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करते हुए शीघ्र ही मानक पूर्ण कराते हुए सत्यापन कराने के बाद ही इन्हें संचालित करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जर्जर व अधोमानक वाहनों की जांच के लिए एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह व एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को भी स्कूली वाहनों की जांच का क्रम जारी रहा। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने बताया कि एआरटीओ में कुल 401 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बस, मिनी बस व वैन शामिल हैं। विद्यालयों द्वारा जर्जर वाहनों का प्रयोग करने की सूचना मिलने पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी विद्यालयों में जाकर वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अब तक 224 वाहनों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच के दौरान अब तक 107 वाहन अधोमानक पाए गए हैं। इन वाहनों में किसी में आपातकालीन खिड़की नहीं है तो किसी में लोहे की ग्रिल नहीं लगी है। साथ ही अन्य कमियां भी देखने में आईं हैं। इस पर सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर शीघ्र ही वाहनों के मानक पूर्ण कराने की चेतावनी दी गई है। विद्यालयों को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भी भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वाहनों की फिटनेस कराने के लिए भी विद्यालय संचालकों से कहा गया है। कोई भी वाहन बिना फिटनेस सड़क पर चलता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें